• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रधानमंत्री मोदी, सोनिया, राहुल गांधी ने नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

Prime Minister Modi, Sonia, Rahul Gandhi paid tribute on Nehru death anniversary - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 55वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदी ने ट्वीट किया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। हम देश के लिए उनके योगदान को याद करते हैं। राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने यहां शांति वन में नेहरू को पुष्प अर्पित किए। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि उनकी पुण्यतिथि पर, आईए हम मजबूत, स्वतंत्र और आधुनिक संस्थानों के निर्माण में जवाहर लाल नेहरू जी के योगदान को याद करें, जिसने भारत में 70 सालों तक लोकतंत्र को जिंदा रखने में मदद की है। यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने सोमवार सुबह जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। इनके अलावा पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी पहुंचे। पूर्व उपराष्ट्रपति हाम‍िद अंसारी भी श्रद्धांजलि देने वालों में शामिल रहे। स्मृति स्थल पर सर्व-धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे और 1947 में भारत की आजादी से 27 मई 1964 को अपने निधन तक इस पद पर रहे। नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Prime Minister Modi, Sonia, Rahul Gandhi paid tribute on Nehru death anniversary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prime minister narendra modi, sonia gandhi, rahul gandhi, nehru death anniversary, congress president rahul gandhi, jawaharlal nehru 55th death anniversary, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved