• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रधानमंत्री मोदी ने इंडियन ग्रैंड मुफ्ती कंथापुरम एपी अबूबकर मुसलियार से की मुलाकात

Prime Minister Modi Meets Indian Grand Mufti Kanthapuram AP Abubacker Musliar - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सामाजिक और अल्पसंख्यक कल्याण से जुड़े मामलों पर इंडियन ग्रैंड मुफ्ती कंथापुरम एपी अबूबकर मुसलियार से मुलाकात की और कई विषयों पर विस्तृत चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रैंड मुफ्ती की अगुवाई में भारत में चल रहे शैक्षिक और सामाजिक कल्याण प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रैंड मुफ्ती की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियां वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाती हैं, और यह काबिले तारीफ है।
नई दिल्ली में हुई उनकी बैठक में सामाजिक, मानवतावादी, शैक्षिक और विकास संबंधी मुद्दों, अल्पसंख्यक कल्याण और महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय घटनाओं सहित कई विषयों पर चर्चा हुई।
ग्रैंड मुफ्ती ने प्रधानमंत्री को अपने हालिया केरल दौरे के दौरान 'विथ ह्यूमैनिटी' विषयक कार्यक्रम में विभिन्न समाज वर्गों के लोगों द्वारा उठाए गए मुद्दों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री को रमजान के पवित्र महीने के लिए अपना विशेष संदेश भी सौंपा।
बैठक में समावेशी विकास, केवल आर्थिक वृद्धि नहीं बल्कि मानव विकास और खुशी सूचकांक पर ध्यान देने और संसाधनों का उचित वितरण जैसे मुद्दे उठाए गए।
वक्फ मामलों और एसआईआर, ऐतिहासिक मस्जिदों और इस्लामिक धरोहर स्मारकों के संरक्षण को लेकर भी चर्चा की गई। अल्पसंख्यक शैक्षिक कल्याण योजनाओं, जैसे मौलाना आजाद नेशनल फेलोशिप और अलीगढ़ विश्वविद्यालय मलप्पुरम सेंटर के विकास पर भी चर्चा हुई।
ग्रैंड मुफ्ती ने पूरे देश में केंद्रीय सरकार और अल्पसंख्यक समुदायों के बीच अधिक निकट सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Prime Minister Modi Meets Indian Grand Mufti Kanthapuram AP Abubacker Musliar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prime minister narendra modi, grand mufti kanthapuram, ap abubakar musliyar, minority welfare, social development, education, waqf issues, inclusive growth, islamic heritage, maulana azad national fellowship, aligarh university malappuram center, with humanity program, ramadan message, india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved