• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वन नेशन, वन लीडर के रास्ते पर हैं प्रधानमंत्री,जेल से बाहर आते ही गरजे केजरीवाल

Prime Minister is on the path of One Nation, One Leader, Kejriwal roared as soon as he came out of jail - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को हनुमान मंदिर पहुंचकर पहले पूजा अर्चना की और उसके बाद पार्टी दफ्तर में अपने नेताओं के साथ बैठक की। इसके बाद केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा, दो राज्यों में हमारी सरकार है और महज 10 साल पुरानी पार्टी है। लेकिन इस पार्टी को खत्म करने और कुचलने में प्रधानमंत्री जी ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने हमारी पार्टी के चार टॉप के नेता को एक साथ जेल भेज दिया। बड़ी-बड़ी पार्टियों के अगर चार टॉप के नेता जेल चले जाएं तो पार्टी खत्म हो जाती है। लेकिन आम आदमी पार्टी एक पार्टी नहीं, सोच है। जितना यह खत्म करना चाहते हैं, उतनी ही बढ़ती जाती है। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी अच्छे काम करेगी तो कोई भी आम आदमी पार्टी को नहीं पूछेगा, लेकिन वह काम नहीं करते हैं और आम आदमी पार्टी को कुचलना चाहते हैं।
अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं, मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा हूं लेकिन हजारों करोड़ के घोटाला करने वालों को अपनी पार्टी में शामिल कर लेते हैं। किसी को डिप्टी सीएम बना देते हैं, किसी को मंत्री बना देते हैं। उनके ऊपर चल रहे सारे ईडी और सीबीआई के मामले खत्म कर देते हैं। मोदी जी से कहना चाहता हूं कि अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़नी है तो केजरीवाल से सीखो। 2015 में हमारी सरकार में एक मंत्री का ऑडियो मेरे पास आया था, जो एक दुकानदार से 5 लाख रुपए मांग रहा था, मैंने तुरंत उस मंत्री को सीबीआई के हवाले कर दिया। यह होती है भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई।
केजरीवाल ने कहा कि मुझे गिरफ्तार कर प्रधानमंत्री जी ने पूरे देश को एक मैसेज दिया है कि अगर अरविंद केजरीवाल को बिना किसी मामले के भी जेल में डाल सकता हूं तो मैं किसी को भी गिरफ्तार कर सकता हूं। प्रधानमंत्री जी ने एक बहुत ही खतरनाक मिशन शुरू किया हुआ है जिसका नाम है "वन नेशन, वन लीडर"। प्रधानमंत्री जी "वन नेशन, वन लीडर" की राह पर चल रहे हैं। मोदी जी पूरे विपक्ष को खत्म करना चाहते हैं, सभी को जेल में डाल दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अगर यह चुनाव जीत गए तो मुझे लिखवा कर रख लो कि ममता दीदी जेल के अंदर होगी, स्टालिन जेल के अंदर होंगे, उद्धव ठाकरे जेल के अंदर होंगे और अन्य नेता भी जेल के अंदर होंगे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अपनी पार्टी के भी बड़े-बड़े नेताओं को साइड लाइन करते जा रहे हैं।
केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर यह चुनाव जीत गए तो 2 महीने के अंदर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी बदल देंगे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करना चाहता हूं। उसने मुझे 21 दिन दिए हैं। एक दिन में 24 घंटे होते हैं। लेकिन मैं 36 घंटे काम करूंगा। मैं पूरे देश भर में घूम लूंगा, इस तानाशाही को रोकने के लिए। ये लोग इंडिया गठबंधन से पूछते हैं कि आपका प्रधानमंत्री कौन होगा, मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि आपका प्रधानमंत्री कौन होगा। मोदी जी ने खुद ही एक रूल बनाया था कि जो 75 साल का होगा उसे रिटायर कर दिया जाएगा और मोदी जी खुद अगले साल 17 सितंबर को 75 साल के हो जाएंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Prime Minister is on the path of One Nation, One Leader, Kejriwal roared as soon as he came out of jail
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arvindkejriwalbail, up, cm, arvind kejriwal, केजरीवाल, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved