• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रधानमंत्री ने ईद, अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम जयंती पर दी बधाई

Prime Minister congratulated on Eid, Akshaya Tritiya and Lord Parshuram Jayanti - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद-उल-फितर, अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद मुबारकबाद कहते हुए ट्वीट कर कहा, ईद-उल-फितर की बधाई। हमारे समाज में सद्भाव और करुणा की भावना आगे बढ़े। मैं सभी के अच्छे स्वास्थ्य और कुशलक्षेम के लिए भी प्रार्थना करता हूं। ईद मुबारक। अक्षय तृतीया की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कहा, अक्षय तृतीया की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि दान-पुण्य और मांगलिक कार्य के शुभारंभ की परंपरा से जुड़ा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। भगवान परशुराम जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा,आप सभी को भगवान परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि उनकी कृपा से हर किसी का जीवन साहस, विद्या और विवेक से परिपूर्ण हो।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Prime Minister congratulated on Eid, Akshaya Tritiya and Lord Parshuram Jayanti
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: eid2023, eid-ul-fitr, may allah, delhi, narendra modi, akshaya tritiya, parshuram jayanti, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved