नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष एकजुट होता नजर आ रहा है। विपक्ष ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार पर चर्चा करने के लिए विपक्ष की आज एक अहम बैठक है। इस सिलसिले में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगी। विपक्ष के साझा उम्मीदवार पर चर्चा करने के लिए ममता बनर्जी दिल्ली पहुंच चुकी हैं। विपक्ष के साक्षा उम्मीदवार को लेकर आज सोनिया गांधी और ममता बनर्जी बैठक करेंगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
साथ ही बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और विपक्ष के कुछ अन्य नेताओं से भी मुलाकात कर सकती हैं। ममता बनर्जी और सोनिया गांधी की इस मुलाकात को विपक्षी रणनीति के लिहाज काफी अहम माना जा रहा है। हांलांकि पश्चिम बंगाल की राजनीति में विपक्षी खेमे में शामिल कांग्रेस लगातार हर मोर्चे पर ममता का विरोध करती रही है। साथ ही सात निकाय चुनाव में हार को लेकर कांग्रेस ने सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope