• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राष्ट्रपति चुनाव: विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार आज दाखिल करेंगी नामांकन

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनावों के लिए नामांकन की आज आखिरी तारीख है। विपक्ष की राष्ट्रपति उम्मीदवार मीरा कुमार आज अपना पर्चा दाखिल करेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मीरा कुमार आज सुबह 11 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन से पहले मीरा कुमार वह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगी। इसके बाद वे अपने पिता बाबू जगजीवन राम की समाधि स्थल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगी। ज्ञातव्य है कि मीरा कुमार के साथ कांग्रेस, आरजेडी, एसपी, बीएसपी, डीएमके, नेशनल कॉन्फ्रेंस, आरएलडी, जेडीएस, जेएमएम, टीएमसी, लेफ्ट, एनसीपी, केरल कांग्रेस, आईयूएमएल, एआईयूडीएफ हैं। कल प्रेस कांफ्रेंस में दिए थे सुषमा के आरोपों का जवाब: पर्चा दाखिल करने से एक दिन पहले कल मंगलवार को मीरा कुमार ने एक प्रेस कांफ्रेस में मीडिया से बात की। मीरा कुमार ने राष्ट्रपति चुनाव को दलित बनाम दलित के नजरिए से देखने पर आलोचना की और कहा कि इससे समाज की सोच का पता चलता है। मीरा कुमार ने कहा कि पहले जब भी राष्ट्रपति चुनाव हुए तो अनेक बार तथाकथित उच्च जाति के प्रत्याशी खडे हुए, लेकिन उनकी जाति की चर्चा कभी नहीं हुई। वहीं मीरा कुमार ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के विडियो अटैक का जवाब देते हुए केहा कि उस समय सभी ने अपने-अपने समापन भाषण दिए थे। मीरा ने कहा कि किसी ने भी उनके पर पक्षतापूर्ण कार्य करने का आरोप नहीं लगाया। मीरा ने कहा कि सभी ने उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Presidential Election 2017, Meira Kumar To File Nomination Today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: presidential election 2017, meira kumar, nomination for presidential election, sushma swaraj, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved