नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सोमवार को 2019 के लिए यहां राष्ट्रपति भवन
में पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कारों के लिए चुने गए 112
मुख्य लोगों में से 56 लोगों को प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इनमें बचे 56 लोगों को यह पुरस्कार राष्ट्रपति 16 मार्च को प्रदान किया ।
राष्ट्रपति ने पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर, डांसर प्रभुदेवा से लेकर रेस्लर
बजरंग पूनिया तक को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस साल गणतंत्र दिवस पर चार पद्म विभूषण, 14 पद्म भूषण और 94 पद्मश्री सहित 112 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई थी।
पुरस्कार
पाने वालों में 21 महिलाएं, 11 विदेशी /अनिवासी भारतीय / भारतीय मूल के
व्यक्ति/भारत के ओवरसीज नागरिक, एक ट्रांसजेंडर के शामिल होने के साथ तीन
को मरणोपरांत पुरस्कार मिला।
कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले,
विज्ञान व इंजीनियरिंग, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा,
खेल, और नागरिक सेवा आदि में पुरस्कार दिए गए।
राष्ट्रपति
ने दक्षिण भारत के सुपरस्टार मोहनलाल , सरदार सुखदेव सिंह ढींगरा और
हुकुमदेव नारायण यादव को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। कला और नृत्य के
क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए निर्देशक और अभिनेता प्रभुदेवा
को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार पूर्व विदेश सचिव
सुब्रमण्यम जयशंकर, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल और ग्रांडमास्टर हरिका
द्रोणावल्ली ,गायक और संगीत निर्देशक शंकर महादेवन को राष्ट्रपति कोविंद ने
पद्मश्री सम्मान दिया।
सीमा हैदर-सचिन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कोर्ट ने जेवर थाने से मांगी रिपोर्ट
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope