नई दिल्ली। सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के 353 वीं जयंती पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य कई लोगो ने शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ट्वीट कर के कहा है कि गुरु गोविंद सिंह जी को उनकी जयन्ती पर मेरी श्रद्धांजलि। उनका जीवन लोगों की सेवा और सत्य, न्याय एवं करुणा के जीवन-मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन और शिक्षाएं हमें आज भी प्रेरित करती हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके कहा कि हम आदरणीय श्री गुरु गोविंद सिंह जी को उनके प्रकाश पर्व पर नमन करते हैं। उन्होंने इसके साथ एक वीडियो भी शेयर किया। साथ ही पंजाबी में भी उन्होंने ट्वीट किया। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर कहा कि आज गुरु गोविंद सिंह जी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर पूज्य गुरु की स्मृति को सादर नमन करता हूं तथा देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope