नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को समाज के अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं और संस्थानों को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया। इन महिलाओं को राष्ट्रपति भवन में हुए एक कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। राष्ट्रपति ने 34 महिलाओं और संस्थानों को इस सम्मान से नवाजा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इन महिलाओं में आईएनएसवी तारिणी पर सवार होकर दुनिया के सफर पर निकली नौसेना की छह महिला अधिकारी भी शामिल हैं। इसके अलावा समाज सुधार, विज्ञान, व्यापार, खेल, मनोरंजन और कला जगत जैसे अलग-अलग क्षेत्रों से संबंध रखने वाली तमाम महिलाओं को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने इन महिलाओं के योगदान को जमकर सराहा और कहा कि बेटियों के जीवन में सुधार लाना हर नागरिक का कर्तव्य है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope