• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

President Murmu, Prime Minister Modi, and several other leaders extend Christmas greetings - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। क्रिसमस का पर्व देशभर में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रेम, करुणा और सद्भाव का संदेश दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि क्रिसमस के शुभ अवसर पर वह सभी देशवासियों, विशेषकर ईसाई भाई-बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हैं। उन्होंने कहा, "क्रिसमस के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर ईसाई भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। हर्ष और उल्लास का त्योहार क्रिसमस प्रेम और करुणा का संदेश देता है। यह पर्व प्रभु ईसा मसीह द्वारा मानवता के कल्याण के लिए दिए गए बलिदान की याद दिलाता है। यह पर्व हमें समाज में शांति, सद्भाव, समानता और सेवा की भावना को और सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है। आइए, हम सब ईसा मसीह के दिखाए मार्ग पर चलने का दृढ़ संकल्प लें और एक ऐसे समाज का निर्माण करें जहां दया और समरसता की भावना को बढ़ावा मिले।"
प्रधानमंत्री मोदी ने भी क्रिसमस के अवसर पर एक्स पोस्ट के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, "सभी को शांति, करुणा और आशा से भरे क्रिसमस की शुभकामनाएं। यीशु मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में सद्भाव को मजबूत करें।"
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट में लिखा, "मेरी क्रिसमस। आपको क्रिसमस पर्व की हार्दिक बधाई! यह पर्व आपके जीवन में खुशहाली, आनंद, स्नेह और प्रेम की वर्षा करे। सेवा, सौहार्द और भाईचारे के पवित्र भाव से प्रत्येक मन समृद्ध एवं आनंदित हो, शुभकामनाएं।"
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पोस्ट में लिखा, "क्रिसमस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आज के इस अवसर पर प्रभु यीशु मसीह से राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-President Murmu, Prime Minister Modi, and several other leaders extend Christmas greetings
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: president murmu, prime minister modi, several, leaders, christmas, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved