• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में 'आदिवासी' परंपरा की अनूठी झलक देखने को मिलेंगी

President Draupadi at the swearing-in ceremony - Delhi News in Hindi

-गोपेंद्र नाथ भट्ट- नई दिल्ली । भारत की नवनिर्वाचित 15वीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के सोमवार को नई दिल्ली में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में 'आदिवासी' संस्कृति और परंपरा की अनूठी झलक देखने को मिल सकती है। द्रोपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी।
लुटियंस दिल्ली के रायसीना हिल्स पर राजस्थान के बेजोड़ इमारती पत्थर से बने हुए विश्व के सबसे भव्य और सुन्दर राष्ट्रपति भवन के समीप राजस्थानी प्रस्तर कला से ही बने संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में सोमवार को एक नया इतिहास रचा जायेगा,जब दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के इतिहास में एक नई इबारत लिखी जायेंगी और पूर्वी भारत के ओडिशा के आदिवासी समुदाय की द्रोपदी मुर्मू भारत की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी।
इस ऐतिहासिक अवसर पर द्रोपदी मुर्मू ओडिशा की पारंपरिक संथाली साड़ी पहने नजर आ सकती हैं। खबर है कि उनकी भाभी सुकरी टुडू इस साड़ी को
उपहार स्वरूप लेकर दिल्ली आई है। पूर्वी भारत में संथाल समुदाय की महिलाओं द्वारा विशेष अवसरों पर यह साड़ी पहनी जाती हैं।हालाँकि सुकरी ने स्पष्ट किया है कि "मैं दीदी के लिए पारंपरिक संथाली साड़ी ला रही हूं और उम्मीद करती हूं कि वह शपथ ग्रहण समारोह के दौरान इसे पहनेंगी,लेकिन मुझे अभी पता नहीं है कि वह असल में इस अवसर पर क्या पोशाक पहनेंगी ?।"
सुकरी टुडू अपने पति तारिणी सेन टुडू के साथ शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी।वे परिवार के साथ ओडिशा के मयूरभंज जिले में रायरंगपुर के समीप मुर्मू के पेतृक गाँव उपरबेड़ा गांव में रहती हैं। उन्होंने कहा कि वे मुर्मू के लिए ओडिशा की पारंपरिक मिठाई 'अरिसा पिठा' भी लेकर आई हैं।
क्या है संथाली साड़ी की विशेषता?
संथाली साड़ियों के एक छोर में कुछ धारियों का काम होता है। संथाली समुदाय की महिलाएं इसे खास मौकों पर पहनती हैं। संथाली साड़ियों में लम्बाकार में एक समान धारियां होती हैं और दोनों छोरों पर एक जैसी डिजाइन होती है।
मुर्मू की बेटी और दामाद ही शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
इस मध्य, मुर्मू की बेटी और बैंक अधिकारी इतिश्री एवं उनके पति गणेश हेम्बराम भी नई दिल्ली पहुंच गए हैं और वे निर्वाचित राष्ट्रपति के साथ ही रह रहे हैं। भरोसेमन्द सूत्रों ने कहा कि निर्वाचित राष्ट्रपति के परिवार के केवल चार सदस्य- भाई, भाभी, बेटी और दामाद ही शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
नई राष्ट्रपति को भारत की सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शपथ दिलवाएगें। शपथ ग्रहण समारोह में उप राष्ट्रपति एम वैंक्या नायडू,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्यों के अलावा सहित देश के सभी प्रमुख दलों के नेता और राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री गण भी होंगे शामिल होंगे।विशेष कर ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
ओडिशा के अन्य नेताओं में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, धमेंद्र प्रधान और विश्वेश्वर टुडू, भाजपा सांसद सुरेश पुजारी, बसंत पांडा, संगीता कुमारा सिंहदेव और उनके पति केवी सिंहदेव आदि भी शपथ समारोह में शामिल होंगे जिन्होंने हाल ही दिल्ली में मुर्मू से मुलाकात भी की हैं।इसके अलावा मयूरभंज जिले से भाजपा के छह विधायकों के अलावा, ईश्वरीय प्रजापति ब्रह्मकुमारी की रायरंगपुर शाखा के तीन सदस्य ब्रह्मकुमारी सुप्रिया, ब्रह्मकुमारी बसंती और ब्रह्मकुमार गोविंद भी नई दिल्ली पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-President Draupadi at the swearing-in ceremony
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: president draupadi murmu, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved