• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्नाटक चुनाव की तैयारी : जेपी नड्डा विजय संकल्प अभियान की आज करेंगे शुरुआत

Preparation for Karnataka elections: JP Nadda will start Vijay Sankalp campaign today - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली | कर्नाटक विधान सभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को कर्नाटक के नगथाना विधान सभा क्षेत्र में ' विजय संकल्प अभियान' यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। कर्नाटक विधान सभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए भाजपा की यह विजय संकल्प यात्रा विजयपुरा से शुरू होकर पूरे राज्य से होकर गुजरेगी।

मिशन कर्नाटक के तहत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को ही कर्नाटक के कलबुर्गी पहुंचेंगे और विजयपुरा स्थित ज्ञान योगाश्रम में श्री सिद्धेश्वर महास्वामी जी को श्रद्धांजलि देंगे। उसके बाद नगथाना विधान सभा क्षेत्र में ' विजय संकल्प अभियान' यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद नड्डा का एक जनसभा को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है।

इस यात्रा के दौरान भाजपा घर-घर पहुंचकर सदस्यता अभियान चलाएगी। भाजपा ने एक करोड़ से अधिक नए लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का लक्ष्य भी तय किया है। पार्टी की योजना इसके जरिए राज्य के सभी बूथों पर संगठन को मजबूत बनाने की है, ताकि इसका लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिल सके। इस यात्रा के जरिए भाजपा राज्य के उन तमाम लाभार्थियों से भी संपर्क स्थापित करेगी, जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ हासिल हुआ है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Preparation for Karnataka elections: JP Nadda will start Vijay Sankalp campaign today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karnataka elections, jp nadda, vijay sankalp abhiyan, bjp, gyan yogashram, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved