नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक बुद्धिमान और जानकार नेता थे। पूर्व राष्ट्रपति ने बताया कि वे गुरुवार को एम्स में उनसे मिलने गए थे और उनके स्वास्थ्य में जल्द सुधार होने की प्रार्थना की थी। मुखर्जी ने कहा, अरुण जेटली के निधन के बारे में जानकार काफी दुख हुआ। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उनके पास एक दिन पहले ही गया था और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की थी। वे एक बुद्धिमान और जानकार व्यक्ति थे। वे बहुत याद आएंगे। मेरी प्रार्थनाएं उनके परिवार, मित्र और शुभचिंतकों के साथ हैं।
नौ अगस्त से दिल्ली के एम्स में भर्ती 66 वर्षीय जेटली की लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। जेटली के निधन पर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी शोक व्यक्त किया है। नेताओं ने पूर्व वित्त मंत्री को याद करते हुए ट्वीट के माध्यम से अपनी संवेदनाएं प्रकट की।
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में 11 जुलाई तक फ्लोर टेस्ट नहीं कराने की मांग वाली याचिका पर आदेश देने से किया इनकार
Jammu and Kashmir : कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर
पंजाब : AAP सरकार ने पेश किया पहला बजट, एक जुलाई से फ्री मिलेगी 300 यूनिट बिजली
Daily Horoscope