नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला और उनके उस बयान की निंदा की जिसमें उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर संयुक्त राष्ट्र से जनमत संग्रह कराने की बात कही थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जावड़ेकर ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ताज्जुब होता है ममता बनर्जी पर। वे रेफरेंडम की बात कर रही हैं। यह 130 करोड़ जनता और देश का अपमान है। संसद का अपमान है। हम उनके बयान की निंदा करते हैं। उनको देश से माफी मांगनी चाहिए। गौरतलब है कि गुरुवार को ममता बनर्जी ने नागरिकता कानून के विरोध में कोलकाता में आयोजित एक रैली में केंद्र को आगाह किया था कि वह इस कानून पर संयुक्त राष्ट्र से जनमत संग्रह कराए।
जावड़ेकर ने इसके साथ ही लोगों से अपील की कि वे सीएए को लेकर गुमराह न हों और हिंसा न करें। जावड़ेकर ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर कुछ लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं। विषय एकदम सीधा है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, कार्यवाही की बहुलता जनहित में नहीं, 118 को 1 में शामिल किया
पंजाब में नशे के खिलाफ निकाली साइकिल रैली, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी
भाजपा के लोकसभा सदस्य अर्जुन सिंह तृणमूल कांग्रेस में शामिल
Daily Horoscope