नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अपनाया हुआ है। कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। हालांकि भाजपा भी स्थिति को साफ करते हुए उन पर लगातार पलटवार कर रही है। इसी कड़ी में आज केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एक बार फिर विपक्षियों को करारा जवाब दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। जावड़ेकर ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष थे तब भी और अब नहीं हैं तब भी कुछ भी बोलते हैं और लगातार झूठ बोलते हैं। 2019 के झूठ ऑफ द ईयर के लिए वे पात्र हैं।
पहले राहुल के बयानों से परिवार परेशान था अब जनता और पूरी कांग्रेस परेशान है। आज राहुल ने कहा कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) गरीब पर टैक्स है। एनपीआर तो जनसंख्या रजिस्टर है, लोगों की जानकारी जो लोग देते हैं वो इसमें जमा करके रखते हैं, इसमें टैक्स कहां से आया।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope