जदयू के महासचिव क़े सी़ त्यागी के मुताबिक, दिल्ली में उनके दल की
तैयारी करीब 30 से 35 सीटों पर लड़ने की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में
जदयू के समर्थक पहले से हैं और इस चुनाव की तैयारी पिछले कई महीनों से चल
रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दिल्ली में किसी से भी गठबंधन नहीं होगा।
उन्होंने बताया कि इस चुनाव का दायित्व बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा
को सौंपा गया है।
दिल्ली में बड़ी संख्या में पूर्वाचल के लोग रहते
हैं। इसी के भरोसे जदयू यहां से कुछ सीट हासिल करने की उम्मीद में है।
पिछले दिनों बदरपुर में पार्टी अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश
कुमार एक सभा कर चुनाव का माहौल बनाने की कोशिश कर चुके हैं।
संजय
झा कहते हैं कि बिहार में नीतीश कुमार के काम की दिल्ली में भी सराहना होती
है। इसका भी असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अभी सीटों की संख्या पर फैसला
नहीं हुआ है।
बिहार में विपक्षी दलों का नेतृत्व कर रहे राजद ने भी
दिल्ली में अपने वजूद को तलाशने का मन बनाया है। राजद ने 12 सीटों पर अपने
उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है, मगर साथ ही पार्टी कांग्रेस के साथ
गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरने को लेकर भी आश्वस्त है।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope