नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध पर मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, एके एंटनी और मल्लिकार्जुन खडग़े संग बैठक की। यही वे नेता हैं जो लगातार एनसीपी के साथ संपर्क में बने हुए हैं और सरकार गठन पर बात कर रहे हैं। सोमवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सोनिया से मुलाकात की थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उल्लेखनीय है कि 21 अक्टूबर का विधानसभा चुनाव भाजपा-शिवसेना ने गठबंधन के तहत लड़ा था, जबकि कांग्रेस-राकांपा ने अलग गठबंधन के तहत यह चुनाव लड़ा था। लेकिन 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 105 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी, जबकि शिवसेना 56 सीटें जीत पाई।
इसके बाद भाजपा-शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर पैदा हुए गतिरोध के कारण दोनों पार्टियां अलग हो गईं। अब कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने का प्रयास कर रही हैं।
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
चंद्रयान-3 के लैंडर व रोवर चंद्रमा पर 'नींद' से 'जागने' को तैयार
विशेषसत्र के दौरान लोकसभा में 160 प्रतिशत हुआ काम : अध्यक्ष ओम बिरला
Daily Horoscope