• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली के आरके पुरम में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार

Police encounter with criminals in Delhi RK Puram, one shot in the leg, two arrested - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । दिल्ली के आरके पुरम थाना इलाके में शुक्रवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे और उसके साथी को धरदबोचा। जानकारी के अनुसार, यह एनकाउंटर सुबह करीब 3.30 बजे हुआ, जब आरके पुरम थाना पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश इलाके में किसी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए इलाके में जाल बिछाया और दोनों बदमाशों की घेराबंदी की। जैसे ही दोनों बदमाश पुलिस के नजदीक पहुंचे, पुलिस टीम ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की इस हरकत के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने कुल छह गोलियां चलाईं, जबकि पुलिस की ओर से चार गोलियां चलाई गईं। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे काबू में ले लिया।
घायल बदमाश के पकड़े जाने के बाद उसके साथी को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, जिस बदमाश के पैर में गोली लगी है, वह पहले भी कई लूट और दूसरी आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है। दोनों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनकी योजना नाकाम हो गई।
एनकाउंटर के बाद घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं और दोनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों बदमाश किसी बड़े गिरोह से जुड़े हैं या नहीं और इससे पहले उन्होंने किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Police encounter with criminals in Delhi RK Puram, one shot in the leg, two arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi, rk puram, police encounter, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved