• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली हिंसा के असली दोषियों को पकड़ना नहीं चाहती पुलिस : आतिशी

Police dont want to nab real culprits of Delhi riots: Atishi - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने शनिवार को कहा कि पुलिस दिल्ली हिंसा के असली दोषियों को गिरफ्तार नहीं करना चाहती। आतिशी ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फरवरी 2020 में हुई दिल्ली हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल बाद हर कोर्ट ने पुलिस जांच पर सवाल खड़ा किया है जो सीधे बीजेपी के अंतर्गत आती है। उन्होंने कहा, अदालतों ने बार-बार पुलिस की खिंचाई करते हुए कहा है कि जांच में अंतराल हैं और दिल्ली पुलिस का दिल्ली दंगों की जांच करने का इरादा ही नहीं है। सवाल यह है कि दिल्ली पुलिस किसे बचाने की कोशिश कर रही है? दिल्ली पुलिस पर घटिया जांच का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि दिल्ली पुलिस दिल्ली दंगों के मामलों में उचित जांच नहीं करना चाहती है। आप नेता ने कहा कि कुल 750 मामलों में से अब तक केवल 35 मामलों में चार्जशीट दायर की गई है और अब अदालत ने खुद टिप्पणी की है कि यह किस तरह की जांच है।
उन्होंने दावा किया कि विशेष अभियोजकों को भी नहीं पता कि दिल्ली पुलिस क्या कर रही है और यही कारण है कि केंद्र सरकार और एलजी (राज्यपाल) नहीं चाहते कि दिल्ली सरकार के अनुसार विशेष अभियोजकों की नियुक्ति की जाए।
चल रही जांच के बारे में बात करते हुए आतिशी ने कहा, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद यादव ने कहा है कि दिल्ली पुलिस की यह जांच देश के इतिहास पर एक धब्बा है।
उन्होंने कहा, जब न्यायमूर्ति मुरलीधरन ने पूछा कि भड़काऊ भाषणों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई, तो दिल्ली पुलिस ने जवाब दिया कि उन्होंने तो वीडियो भी नहीं देखा है।
आतिशी ने कहा कि मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा अब तक की गई सभी गिरफ्तारियां और जिन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है, उन पर बड़े सवाल खड़े होते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Police dont want to nab real culprits of Delhi riots: Atishi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: atishi, delhi violence, the real culprits, delhi police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved