नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का आज 92वां जन्मदिन है।भाजपा को 2 सीेटों से सत्ता तक ले जाने वाले आडवाणी को भाजपा में लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है। इनको जन्मदिन की बधाई देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके आवास पर पहुंचे।इनके साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मिलने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर उन्हें स्कॉलर, स्टेट्समैन और देश के सबसे सम्मानित नेताओं में से एक करार दिया। पीएम मोदी ने एक बाद एक तीन ट्वीट में आडवाणी की सराहना करते हुए लिखा कि नागरिकों को सशक्त करने के लिए लाल कृष्ण आडवाणी जी के योगदान को भारत हमेशा याद रखेगा। मैं जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूं।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope