नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मेरा बूथ, सबसे मजबूत अभियान के तहत महाराष्ट्र के बारामती, गढ़चिरौली, हिंगोली, नांदेड़ और नंदुरबार के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मोदी आज के सबसे गरम मुद्दे प्रियंका गांधी की राजनीति में सक्रिय एंट्री पर यूं तो सीधे नहीं बोले, लेकिन उन्होंने इशारों-इशारों में अपनी प्रतिक्रिया दे दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दरअसल मोदी ने कहा कि कुछ लोगों के लिए परिवार ही पार्टी है, जबकि हमारे यहां पार्टी ही परिवार है। देश के कुछ अन्य राजनीतिक दल कांग्रेस गोत्र के हैं इसलिए जब हम कांग्रेस मुक्त देश की बात करते हैं, तब हमारा विरोध उसी संस्कृति से ही है।
इसके अलावा मोदी ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े गरीबों को दिए गए आरक्षण के पवित्र काम को कांग्रेस पार्टी पिछले दरवाजे से अदालत में चुनौती देने का प्रयास कर रही है। जो योजनाएं हमने शुरू की हैं उन्हें तो हम पूरा करते ही हैं पर जो योजनाएं हमने नहीं शुरू की हैं, उनको भी हम पूरा कर रहे हैं।
पिछले साढ़े चार साल में माओवादी हिंसा में काफी कमी आई है। अब माओवाद प्रभावित जिलों की संख्या 126 से घटकर 90 रह गई है। पहले के 36 सबसे प्रभावित माओवाद प्रभावित जिलों की संख्या भी 30 तक सीमित हो गई है। आज माओवाद पीछे चला गया है और विकासवाद आगे बढ़ रहा है।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 14 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में किया मतदान, लोगों से की वोट डालने की अपील
Daily Horoscope