• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राष्ट्रपति कोविंद-पीएम मोदी ने स्टीफन हॉकिंग के निधन पर शोक जताया

PM Narendra Modi, President Ram Nath Kovind Mourn Stephen Hawkings Demise - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने प्रख्यात भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग के निधन पर शोक जताया है। विश्व प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग्स का बुधवार को ब्रिटेन के कैंब्रिज में निधन हो गया। वह 76 साल के थे। ब्रिटिश मूल के वैज्ञानिक हॉकिंग्स को ब्लैक होल और रिलेटिविटी के सिद्धांत के लिए अपने महान कार्य के लिए जाना जाता है। वह ‘ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम’ जैसी कई लोकप्रिय किताबों के लेखक भी थे।

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि हॉकिंग के कार्य ने विश्व की रहस्य की परतों को खोलने में मदद की। कोविंद ने ट्वीट कर कहा, ‘‘वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग्स के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनके शानदार मस्तिष्क ने हमारी दुनिया और हमारे ब्रह्मांड के कई गूढ़ रहस्यों को सुलझाया। उनका साहस कई पीढिय़ों को प्रेरित करेगा।’’

मोदी ने भी ट्वीट कर हॉकिंग को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, ‘‘प्रोफेसर स्टीफन हॉकिंग्स एक उत्कृष्ट वैज्ञानिक व शिक्षक थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनका धैर्य और ²ढ़ता ने दुनिया भर के लोगों को प्रेरित किया। उनका निधन दुखद है। प्रोफेसर हॉकिंग के शानदार कार्य ने हमारी दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाया। उनकी आत्मा को शांति मिले।’’

स्वास्थ्य एवं प्रौद्योगिकी मंत्री वर्धन ने कहा, ‘‘स्टीफन हॉकिंग के निधन से दुखी हूं। इस दौर के सबसे महान वैज्ञानिक, ब्लैक होल और रिलेटिवटी के सिद्धांत के लिए प्रसिद्ध। यह वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है।’’ आठ जनवरी 1942 को ऑक्सफोर्ड में जन्मे हॉकिंग को 1963 में मात्र 21 साल की उम्र में मोटर न्यूरॉन रोग हो गया था। चिकित्सकों ने उनके केवल दो साल औरजीवित रहने की उम्मीद जताई थी लेकिन हॉकिंग्स आधे से ज्यादा सदी तक जीवित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Narendra Modi, President Ram Nath Kovind Mourn Stephen Hawkings Demise
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm narendra modi, president ram nath kovind, ram nath kovind, stephen hawkings, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved