नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन पर राज्य में विकास के लिए उनके द्वारा उठाए गए कदमों के लिए उनकी प्रशंसा की। मोदी की यह प्रशंसा बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को राज्य में लागू नहीं करने का प्रस्ताव पारित करने के कुछ ही दिनों बाद आई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली केंद्र की पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार द्वारा 2010 में लाए गए मानकों पर ही लागू करने का प्रस्ताव भी पारित किया। बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने की उपलब्धि से सिर्फ कुछ महीने दूर नीतीश रविवार को 69 साल के हो गए।
नीतीश को मेरे दोस्त बुलाते हुए मोदी ने कहा कि वे जमीनी स्तर से आए एक लोकप्रिय नेता हैं। नीतीश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी पार्टी जनता दल युनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष हैं।
महिला आरक्षण बिल राज्यसभा में सर्वसम्मति से पारित, 215 सांसदों ने किया वोट
संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ, महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की हुई शुरुआत : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री से भी सवाल पूछने वाले बनो : प्रियंका गांधी
Daily Horoscope