• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

आम आदमी को लगेगा एक और झटका! सरकार कर रही है ट्रेनों का किराया बढ़ाने की तैयारी

नई दिल्ली। पहले ही महंगाई, बेरोजगारी सहित कई समस्याओं का सामना कर रहे आम आदमी के लिए एक और बुरी खबर है। बमुश्किल अपनी रोजी-रोटी चला रहे लोगों को अब ट्रेन की यात्रा में भी जेब और ढीली करनी पड़ सकती है। सरकार ने रेल किराया बढ़ाने का फैसला कर लिया है। रेलवे मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने इस संबंध में मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है कि किराये में 10 प्रतिशत वृद्धि हो सकती है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने किराया बढ़ाने के प्रस्ताव पर बातचीत कर ली है। जल्द ही विभिन्न ट्रेनों का किराया बढ़ाने की घोषणा की जा सकती है। मंत्रालय ने पैसेंजर ट्रेनों में सभी श्रेणियों में किराया बढ़ाने का रोडमैप तैयार कर लिया है। हर कैटेगरी में यात्री किराया बढ़ाने की योजना है। एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी का किराया तो बढ़ेगा ही, साथ ही मासिक रेलवे पास भी महंगा होगा। हालांकि सरकार किरायों को तर्कसंगत रखेगी। इस बीच, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव ने गुरुवार को कहा कि रेलवे यात्री और माल भाड़ा दरों को तर्कसंगत बनाने की प्रकिया में है। भारतीय रेल ने घटते राजस्व से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Narendra Modi Government likely to increase Railway fare
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm narendra modi government, railway fare, narendra modi, central government, trains, passenger train, freight rates, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved