• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

PM मोदी-राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा...

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिह को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं और उनके दीर्घायु होने की कामना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी फिलहाल अमेरिका की एक हफ्ते की यात्रा पर हैं।

राज्यसभा के सदस्य व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह गुरुवार को 87 साल के हो गए। अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ मनमोहन सिंह, साल 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रह चुके हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करता हूं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी मनमोहन सिंह को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता की उपलब्धियां गिनाने के लिए एक ऑडियो-विजुअल क्लिप भी जारी किया। राहुल ने ट्विटर पर लिखा, उनके जन्मदिन पर आईए हम डॉ. मनमोहन सिंह जी की निस्वार्थ सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Narendra Modi and Rahul Gandhi wishes Manmohan Singh on his 87th birth day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm narendra modi, rahul gandhi, manmohan singh, 87th birth day, narendra modi, former pm manmohan singh, congress, rajnath singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved