• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

PM मोदी लोकसभा में आज अपने भाषण से सेट करेंगे चुनावी एजेंडा, भाजपा सांसदों को सदन में मौजूद रहने का निर्देश

PM Modi will set the election agenda with his speech in the Lok Sabha today, instructions to BJP MPs to be present in the House - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को लोक सभा में अपने भाषण के जरिए जहां एक तरफ अपने सरकार के 10 वर्षों के कामकाज का ब्यौरा देश के सामने रखेंगे, तो वहीं इसके साथ ही वह आगामी लोक सभा चुनाव का एजेंडा भी सेट करते हुए नजर आएंगे। दअरसल,राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोक सभा में हुई चर्चा का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सदन में देंगे। प्रधानमंत्री मोदी शाम को 5 बजे के लगभग लोक सभा में अपना भाषण देंगे। भाजपा ने तीन लाइन का व्हिप जारी कर अपने सभी सांसदों को सोमवार को पूरे दिन सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोक सभा में 12 घंटे का समय चर्चा के लिए रखा गया था। शुक्रवार को भाजपा की महिला सांसद हिना गावित ने चर्चा की शुरुआत करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को सामने रखा था। दूसरे वक्ता के तौर पर लोक सभा में भाषण देते हुए केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के साथ विपक्षी दलों पर जमकर निशाना भी साधा था।
वहीं विपक्षी दलों की तरफ से बोलते हुए कांग्रेस के गौरव गोगोई, डीएमके के टीआर बालू और एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी सहित कई अन्य विपक्षी सांसदों ने सरकार पर तीखा हमला बोला था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने जवाबी भाषण में विपक्षी दलों के आरोपों पर पलटवार करते नजर आएंगे।
सोमवार को लोकसभा के अन्य एजेंडे की बात करें तो, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जम्मू कश्मीर का अंतरिम बजट सदन में पेश करेंगी। इसके साथ ही वित्त मंत्री सदन में वर्ष 2023-24 के लिए जम्मू कश्मीर के सप्लीमेंट्री डिमांड्स फ़ॉर ग्रांट्स का स्टेटमेंट भी सदन में पेश करेंगी।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह सार्वजनिक परीक्षाओं में गड़बड़ी को रोकने से जुड़े अहम विधेयक- 'द पब्लिक एग्जामिनेशंस ( प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स ) बिल, 2024 को सदन में पेश करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट अलग-अलग महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपना बयान सदन में पेश करेंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi will set the election agenda with his speech in the Lok Sabha today, instructions to BJP MPs to be present in the House
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, lok sabha, pm modi narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved