• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एनडीए के 430 सांसदों से अलग-अलग समूहों में मुलाकात करेंगे पीएम मोदी, 2024 को लेकर मोदी का 'मेगा मुलाकात' अभियान

PM Modi will meet 430 NDA MPs in different groups, Modis mega meeting campaign for 2024 - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए गठबंधन के 430 सांसदों के साथ अलग-अलग समूहों में मुलाकात करने का फैसला किया है। एनडीए सांसदों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात को लेकर एक मेगा कार्यक्रम तय किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 जुलाई से एनडीए सांसदों के साथ मुलाकात करने का सिलसिला शुरू करेंगे और यह 10 अगस्त तक चलेगा। प्रधानमंत्री मोदी 31 जुलाई से लेकर 10 अगस्त तक अलग-अलग समूहों में एनडीए के लोक सभा एवं राज्य सभा के 430 सांसदों से मुलाकात कर राजनीतिक माहौल को लेकर चर्चा करेंगे, उनसे जमीनी फीडबैक लेंगे और चुनावी तैयारियों के मद्देनजर महत्वपूर्ण टिप्स भी देंगे। मुलाकात के दौरान सांसद अपने-अपने कामकाज की रिपोर्ट भी प्रधानमंत्री को सौंपेंगे। सांसदों के साथ मुलाकात के सिलसिले के दौरान अलग-अलग मौकों पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नितिन गडकरी सहित सरकार के कई मंत्री मौजूद रहेंगे।
आईएएनएस को मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले 31 जुलाई को शाम 6:30 बजे उत्तर प्रदेश के ब्रज, पश्चिम, कानपुर और बुंदेलखंड से आने वाले 42 सांसदों से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान जेपी नड्डा और नितिन गडकरी मौजूद रहेंगे। इस बैठक को सुचारू ढंग से कराने का जिम्मा यानी मेजबानी का दायित्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और बीएल वर्मा को सौंपा गया है।
प्रधानमंत्री 31 जुलाई को ही उत्तर प्रदेश के बाद शाम 7:30 बजे पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के 41 सांसदों के दूसरे समूह के साथ अलग से मुलाकात करेंगे। इस समूह के साथ मुलाकात के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक की मेजबानी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और शांतनु ठाकुर करेंगे।
प्रधानमंत्री 2 अगस्त को शाम 6:30 बजे उत्तर प्रदेश के काशी, गोरखपुर और अवध क्षेत्र के 48 सांसदों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में अमित शाह और राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक की मेजबानी का जिम्मा केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय और अनुप्रिया पटेल को सौंपा गया है।
इसके बाद 2 अगस्त को ही शाम 7:30 बजे प्रधानमंत्री तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, पुड्डुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह एवं लक्षद्वीप के 48 सांसदों के साथ भी बैठक करेंगे। इस बैठक में जेपी नड्डा और नितिन गडकरी मौजूद रहेंगे। यह बैठक कराने का दायित्व केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और वी मुरलीधरन को सौंपा गया है।
प्रधानमंत्री 3 अगस्त को शाम 6:30 बजे बिहार के 27 सांसदों से मिलेंगे। मुलाकात के दौरान अमित शाह और राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे। मेजबानी का दायित्व केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय को सौंपा गया है।
प्रधानमंत्री 3 अगस्त को ही शाम 7:30 बजे दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और लद्दाख के 36 सांसदों के साथ मुलाकात करेंगे। इस दौरान जेपी नड्डा और नितिन गडकरी मौजूद रहेंगे। मेजबानी का दायित्व अनुराग ठाकुर और अजय भट्ट को दिया गया है।
अन्य राज्यों से आने वाले एनडीए सांसदों की बात करें तो प्रधानमंत्री 8 अगस्त को शाम 6:30 बजे राजस्थान से जुड़े 28 सांसदों और शाम 7:30 बजे महाराष्ट्र एवं गोवा के 48 सांसदों के साथ मुलाकात करेंगे। पीएम 9 अगस्त को गुजरात, दादरा और नागर हवेली, दमन और दीव, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, मेघालय और त्रिपुरा के सांसदों के साथ बैठक करेंगे।
हर मुलाकात की मेजबानी का जिम्मा दो-दो केंद्रीय मंत्रियों को सौंपा गया है और मुलाकात के दौरान भी दो वरिष्ठ नेताओं या मंत्रियों के मौजूद रहने का भी कार्यक्रम तय किया गया है।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi will meet 430 NDA MPs in different groups, Modis mega meeting campaign for 2024
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, lok sabha elections, prime minister, narendra modi, nda alliance, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved