• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

PM मोदी आज दिव्यांग छात्रों के संग करेंगे परीक्षा पर चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को छात्रों के साथ 'परीक्षा पर चर्चा' करने जा रहे हैं। इसमें छात्र, शिक्षक, अभिभावक हिस्सा लेंगे। परीक्षा पर चर्चा सुबह 11 बजे तालकटोरा स्टेडियम में होगी। इस कार्यक्रम में इस बार खासतौर पर दिव्यांग छात्रों को प्रधानमंत्री से अपने मन की बात कहने व प्रश्न पूछने का अवसर मिलेगा। परीक्षा पर चर्चा का यह तीसरा संस्करण है। इस कार्यक्रम में छात्रों के पास यह सुविधा होती है कि वे अपना सवाल सीधे प्रधानमंत्री को भेज सकते हैं। यह कार्यक्रम इस उद्देश्य से शुरू किया गया है कि छात्र तनावमुक्त होकर परीक्षा दे सकें।
इस बार प्रधानमंत्री यहां दिव्यांग छात्रों से विशेष तौर पर चर्चा करेंगे। उन्हें यहां लाने और उनके बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के अनुसार, दिव्यांग छात्रों ने इस कार्यक्रम में विशेष रूप से ज्यादा रुचि ली है। निशंक ने बताया कि दिव्यांग छात्र सीधे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ रहे हैं और ये छात्र प्रधानमंत्री के साथ सीधा संवाद करेंगे।
निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि छात्रों की परीक्षाएं तनावमुक्त हों, ताकि सभी विद्यार्थी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।
अपने वीडियो संदेश में निशंक ने कहा, "मैं देशभर के सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों से 20 जनवरी को परीक्षा पर चर्चा-2020 कार्यक्रम से जुड़ने का आह्वान करता हूं।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi will discuss the exam with disabled students on Monday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prime minister narendra modi, students with disabilities, discuss exams, students get relieved, exams, national news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved