नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे । दूसरी ओर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हरियाणा में पार्टी का प्रचार करेंगे। अब दिन-ब-दिन चुनावी पारा चढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसमें भुवनेश्वर, विजयवाड़ा और हैदराबाद में उनके कार्यक्रम हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आपको बताते जाए कि गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के रुद्रपुर, उत्तर प्रदेश के मेरठ और जम्मू-कश्मीर के अखनूर से जनता को संबोधित किया था। इन तीन क्षेत्रों में पहले चरण के तहत 11 अप्रेल को चुनाव होने वाले हैं।
दूसरी ओर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज हरियाणा दौरे पर होंगे। वह करनाल में होनेवाली परिवर्तन यात्रा में शामिल होने का कार्यक्रम हैं। इसके अलावा यमुनानगर, कुरुक्षेत्र में भी उनके कार्यक्रम हैं।
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
पांच डॉक्टरों का पैनल करेगा मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम, शाम को सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है
Daily Horoscope