• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भावुक हुए PM मोदी, कहा-प्रणब दा की उंगली पकड दिल्ली में खुद को सेट किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने प्रणब मुखर्जी की उंगली पकडक़र दिल्ली में खुद को सेट किया। राष्ट्रपति मुखर्जी को प्यार से प्रणब दा संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि प्रणब दा की उंगली पकड कर दिल्ली की जिंदगी में अपने आप को सेट करने में बहुत सुविधा मिली। प्रधानमंत्री ने यहां राष्ट्रपति मुखर्जी पर एक पुस्तक प्रेसिडेंट प्रणब मुखर्जी- अ स्टेट्समैन के अनावरण के मौके पर यह बातें कहीं। अपने संबोधन के दौरान मोदी ने भावुक होते हुए कहा कि बीते तीन वर्षो के दौरान ऐसा एक भी मौका नहीं होगा जब वह मुखर्जी से मिले हों और मुखर्जी ने उन्हें पिता का स्नेह न दिया हो। मोदी ने कहा, वह अक्सर मुझसे कहा करते हैं मोदी जी आपको आधे दिन का आराम कर लेना चाहिए। आप इतनी भाग-दौड़ क्यों करते हैं, अपने कार्यक्रमों को कम कीजिए, अपने स्वास्थ्य का खयाल रखिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह खुद को सौभाग्यशाली महसूस करते हैं कि उन्हें राष्ट्रपति मुखर्जी के साथ काम करने का मौका मिला। राष्ट्रपति मुखर्जी पर अनावृत्त पुस्तक के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा, इस किताब में मौजूद तस्वीरों में हमें अपने राष्ट्रपति के मानवीय पहलू भी देखने को मिलेंगे और हमें उन पर गर्व होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi turns Emotional says Like a father figure, Pranab Da has guided me
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm mod, modii turns emotional, modi says pranab da guided me, like a father figure, book on pranab mukherjee, president pranab mukherjee a statesman, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved