• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

PM मोदी का बुधवार को राजस्थान दौरा, 5500 करोड़ रुपये की परियाजनाओं की देंगे सौगात

PM Modi to visit Rajasthan on Wednesday, will gift projects worth Rs 5500 crore - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। कर्नाटक में चुनाव प्रचार के खत्म होने के बाद अब भाजपा आलाकमान मिशन राजस्थान में जुटने जा रहा है। कर्नाटक की जनता जब 10 मई को अपनी नई सरकार चुनने के लिए वोट कर रही होगी तो उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान में प्रदेश की जनता को 5500 करोड़ रुपये से अधिक की परियाजनाओं की सौगात दे रहे होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी किए गए बयान में यह बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी 10 मई को राजस्थान का दौरा करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री सड़क और रेल सहित बुनियादी ढांचे से जुड़ी 5500 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन परियाजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उदयपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी आबू रोड में ब्रह्मकुमारियों के शांतिवन परिसर का दौरा करेंगे और सुपर स्पेशियलिटी चैरिटेबल ग्लोबल अस्पताल की आधारशिला भी रखेंगे। बुधवार, 10 मई को प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11 बजे के लगभग राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर जाएंगे। इसके बाद 11:45 बजे वह नाथद्वारा में 5500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का फोकस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर होगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री राजसमंद और उदयपुर में टू-लेन के लिए सड़क निर्माण परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। जनता को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री उदयपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। वह गेज परिवर्तन परियोजना और राजसमंद में नाथद्वारा से नाथद्वारा शहर तक एक नई लाइन की स्थापना के लिए आधारशिला भी रखेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
दोपहर बाद 3:15 बजे के लगभग प्रधानमंत्री आबू रोड स्थित ब्रह्मा कुमारियों के शांतिवन परिसर का दौरा करेंगे। वे सुपर स्पेशलिटी चैरिटेबल ग्लोबल हॉस्पिटल, शिवमणि वृद्धाश्रम के दूसरे चरण और नसिर्ंग कॉलेज के विस्तार का शिलान्यास करेंगे। सुपर स्पेशलिटी चैरिटेबल ग्लोबल हॉस्पिटल आबू रोड में स्थापित किया जाएगा, जो 50 एकड़ के क्षेत्र में फैला होगा। यह विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगा और क्षेत्र के गरीबों और जनजातीय लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद साबित होगा।
राजस्थान में इसी वर्ष के अंत तक विधान सभा का चुनाव होना है और इस लिहाज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुधवार के राजस्थान दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi to visit Rajasthan on Wednesday, will gift projects worth Rs 5500 crore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm modi, rajasthan, delhi, bjp, karnataka, narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved