• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत PM मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया के दौर पर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई से दो जून तक इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर का दौरा करेंगे। यह दौरा एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत दक्षिणपूर्व एशिया के साथ संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत के प्रयासों का हिस्सा है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘जकार्ता और सिंगापुर में प्रधानंमत्री के आधिकारिक कार्यक्रमों में शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय बैठकें, प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता, व्यापार और भारतीय समुदायों के साथ बैठकें शामिल हैं।’’ बयान में कहा गया कि इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर दक्षिणपूर्व एशियाई राष्ट्रों (आसियान) क्षेत्रीय ब्लॉक संघ के तीन देश हैं और भारत के रणनीतिक साझेदार भी हैं। बयान में कहा गया, ‘‘भारत आसियान क्षेत्र के साथ अपने रिश्तों को अधिक महत्व देता है और वह सरकार की एक्ट ईस्ट पॉलिसी की रूपरेखा के तहत आसियाम के सदस्य देशों के साथ निजी रिश्तों को गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’ इसमें कहा गया, ‘‘यह दौरा नेताओं को द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और समान हितों के अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करने में सक्षम बनाएगा।’’ मोदी 29 मई को इंडोनेशिया पहुंचेंगे और देश के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ अगले दिन जकार्ता में शिखर सम्मेलन करेंगे। दक्षिणपूर्व एशियाई राष्ट्र का यह उनका पहला आधिकारिक दौरा है।
दोनों नेता म्यूजियम लायांग लायांग ऑफ जकार्ता और काइट म्यूजियम ऑफ अहमदाबाद द्वारा आयोजित काइट महोत्सव का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे। मोदी दक्षिणपूर्व एशिया के सबसे बड़े राष्ट्र में भारतीय समुदाय और एक सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे। यहां करीब भारतीय मूल के एक लाख लोग रहते हैं और इंडोनेशिया में करीब सात हजार एनआरआई रहते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi to visit Indonesia, Singapore from May 29-June 2
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm modi to visit indonesia, singapore, pm modi, bjp, prime minister narendra modi, narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved