• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीएम मोदी ने कतर के अमीर से की बात, भारत-कतर रिश्तों में पूर्व अमीर के योगदान को क‍िया याद

PM Modi speaks with the Emir of Qatar; recalls the former Emirs contribution to India-Qatar relations - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर दुख जताया और भारत-कतर संबंधों में उनके योगदान को याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्ट कर ल‍िखा, ''कतर के अमीर, शेख तमीम बिन हमद अल थानी से बात की और पूर्व अमीर, शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मैंने भारत के प्रति उनके गहरे लगाव, कतर में रहने वाले भारतीय समुदाय के लिए उनके स्नेह और भारत-कतर संबंधों को मजबूत बनाने में उनके निरंतर योगदान को याद किया।'' पीएम ने कहा क‍ि उनकी विरासत हमेशा हमारे दोनों देशों का मार्गदर्शन करती रहेगी और भारत-कतर की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने में मदद करेगी।
कतर के 'फादर अमीर' के नाम से प्रसिद्ध शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का रविवार को 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।
पूर्व अमीर के सम्मान में भारत सरकार ने सोमवार को 'एक दिन के राष्ट्रीय शोक' की घोषणा की थी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन सहित सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहा।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को भी शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें 'दूरदर्शी नेता' और 'भारत का सच्चा मित्र' बताया था।
प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर लिखा, "हम कतर के फादर अमीर, शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। उन्होंने कतर को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। फरवरी 2024 में कतर यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात का मुझे सम्मान प्राप्त हुआ था। मैं कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, शाही परिवार और कतर की जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।"
केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू मंगलवार को दोहा पहुंचे और कतर के मौजूदा अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से मुलाकात कर भारत की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
कतर स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बताया कि किरेन रिजिजू ने भारत सरकार और भारतीय जनता की ओर से अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के समक्ष पूर्व अमीर के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी व्यक्तिगत संदेश पहुंचाया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi speaks with the Emir of Qatar; recalls the former Emirs contribution to India-Qatar relations
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: narendra modi, pm modi, qatar emir, sheikh tamim bin hamad al thani, sheikh hamad bin khalifa al thani, india qatar relations, india qatar strategic partnership, pm modi qatar call, kiren rijiju, doha, indian embassy qatar, national mourning, diplomatic relations, foreign affairs, international news, india news, qatar news, bilateral relations, prime minister modi, global diplomacy, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved