नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफ्रीका के तीन देशों की पांच दिवसीय यात्रा के लिए सोमवार को रवाना हो गए। उनकी इस यात्रा का पहला पड़ाव रवांडा होगा। उसके बाद वह युगांडा और दक्षिण अफ्रीका भी जाएंगे। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की रवांडा की यह पहली यात्रा होगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रवांडा से मोदी 24 जुलाई को युगांडा जाएंगे। 21 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। युगांडा से फिर प्रधानमंत्री 25 जुलाई को दक्षिण अफ्रीका पहुंचेंगे, जहां वह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स के सदस्य देश हैं। साल 2016 में मोजाम्बिक, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और केन्या की यात्रा के बाद आधिकारिक रूप से मोदी का यह दूसरा अफ्रीका दौरा है।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रन से हराया, वनडे सीरीज पर कब्जा, गिल-अय्यर और अश्विन के आगे पस्त हुए कंगारू
सात फेरे लेकर एक दूजे के हुए राघव और परिणीति, 18 बोट्स से पहुंची बारात
दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया- बृजभूषण ने महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का कोई मौका नहीं छोड़ा
Daily Horoscope