• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीएम मोदी ने लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाला एआई बनाने के लिए प्रेरित किया: स्टार्टअप्स प्रमुख

PM Modi inspired us to create AI that transforms peoples lives: Startup CEOs - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद एआई स्टार्टअप्स के प्रमुख अधिकारियों ने कहा कि पीएम ने लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाला एआई बनाने के लिए सभी को प्रेरित किया है। न्यूरोडक्स के सीईओ डॉ.सिद्धार्थ पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री का अनुभव हमारी सोच में बदलाव लाने के लिए काफी जरूरी था। उन्होंने हमें प्रेरित किया है कि हमें केवल वह नहीं बनाना, जो कि पश्चिमी देश बना रहे हैं। हमें ऐसा एआई बनाना है, जो कि देश के आम लोगों की जिंदगी में बदलाव ला सके। टेक महिंद्रा के सीआईओ निखिल मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करके काफी अच्छा लगा। पीएम जानते हैं कि देश में एआई का प्रसार होना काफी जरूरी है और हमें नैतिकता और जिम्मेदारी के साथ ऐसे एआई समाधान विकसित करने होंगे, जो कि अभी तक विकसित नहीं हुए।
इसके अलावा, जेनलूप के सीईओ आयुष गुप्ता ने कहा कि भारत का एआई कैसा होगा, इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा हुई। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि देश का एआई विश्वसनीय और नैतिकता पर खरा उतरना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि एआई का मतलब भारत के लिए 'आत्मनिर्भर इंटेलिजेंस' होने वाला है और यह आने वाले समय में विकसित भारत में एक बड़ी भूमिका निभाएगा।
वहीं, फ्रैक्टल एआई के सह-संस्थापक श्रीकांत वेलमाकन्नी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि भारत दुनिया में एआई में एक लीडर बने। इसके लिए जरूरी है कि हम भारत केंद्रित मॉडल बनाए और हर नागरिक को अपनी भाषा में उपलब्ध कराएं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर सुबह भारतीय एआई स्टार्टअप के साथ बैठक की थी।
यह बैठक इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 से पहले हुई है, जो कि अगले महीने भारत में होने वाला है।
पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में वह 12 एआई स्टार्टअप शामिल हुए हैं, जिन्होंने एआई फॉर ऑल: ग्लोबल इम्पैक्ट चैलेंज के लिए क्वालिफाइ किया है और इसमें उन्होंने अपने विचार और कार्य के बारे में बताया।
पीएम कार्यालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि यह स्टार्टअप हेल्थकेयर, बहुभाषी लार्ज लैग्वेज मॉडल, मटेरियल रिसर्च, डेटा एनालिटिक्स, इंजीनियरिंग सिमुलेशन और अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं।
इस बैठक में अवतार, भारतजेन, फ्रैक्टल, गैन, जेनलूप, ज्ञानी, इंटेलीहेल्थ, सर्वम, सॉकेट एआई, टेक महिंद्रा और जेंटिक सहित भारतीय एआई स्टार्टअप्स के सीईओ, प्रमुख और प्रतिनिधि शामिल हुए। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री जितिन प्रसाद भी बैठक में उपस्थित थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi inspired us to create AI that transforms peoples lives: Startup CEOs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ai, pm modi, modi, startup ceo, startup, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved