• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वालीनाथ महादेव मंदिर और महंत बलदेव गिरि से पीएम मोदी का है पुराना नाता

PM Modi has an old relationship with Valinath Mahadev Temple and Mahant Baldev Giri. - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को गुजरात दौरे पर रहे। सबसे पहले उन्होंने अमूल के कार्यक्रम में कई हजार किसानों को संबोधित किया। इसके बाद पीएम मोदी मेहसाणा के वालीनाथ महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। दरअसल, पीएम मोदी का वालीनाथ महादेव मंदिर और महंत बलदेव गिरि महाराज से पुराना नाता रहा है। बचपन से ही वह मंदिर की सेवा और प्रचारक के रुप में जुड़े रहे। इसका प्रमाण खुद महंत स्वामी जयराम गिरि ने दिया। उन्होंने पीएम मोदी के वालीनाथ मंदिर और महंत बलदेव गिरि से जुड़ा एक पुराना किस्सा सुनाया। सोशल मीडिया पर 'मोदी आर्काइव' नाम के एक्स हैंडल से यह वीडियो शेयर किया गया। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि पीएम मोदी का महंत बलदेव गिरि से बहुत पुराना परिचय रहा है, जब भी प्रधानमंत्री उनसे मुलाकात करते थे, तब पूज्य बापू उनको भस्म तिलक लगाते थे। अगर किसी दिन बापू भूल जाते थे या फिर उन्हें याद नहीं रहता था, तब पीएम मोदी उन्हें याद करवाते थे और बलदेव गिरी जी से तिलक लगवाते थे। उनका एक परस्पर स्नेह था, गुरु-शिष्य का भाव था।
स्वामी जयराम गिरि ने कहा, हम सब जानते है कि सद्भावना मिशन मेहसाणा में हुआ था, उस दौरान गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपवास रखा था। उन्होंने पारण भी पूज्य बापू से करवाया था।
इसके अलावा वीडियो में पूर्व भाजपा विधायक रणछोड़ देसाई ने बताया, पीएम मोदी, महंत बलदेव गिरि के साथ घंटों बैठे रहते थे। जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उस वक्त महंत बलदेव गिरि महाराज की तबीयत ठीक नहीं थी।
उन्होंने बताया, मैं सीएम ऑफिस में बैठा था और मंदिर से फोन आया कि महंत बलदेव गिरि की तबीयत ठीक नहीं है। उन्होंने (नरेंद्र मोदी) मुझसे कहा कि महंत बलदेव गिरि जी आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट लें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi has an old relationship with Valinath Mahadev Temple and Mahant Baldev Giri.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, prime minister narendra modi, gujarat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved