• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर पीएम मोदी ने डीके शिवकुमार को दी बधाई, केंद्र के सहयोग का दिया भरोसा

PM Modi Congratulates DK Shivakumar on Becoming Karnataka CM; Assures Central Support - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को डीके शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी और राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, "डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।" उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार कर्नाटक की जनता के कल्याण और राज्य के विकास के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेगी।
वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी एक्स पर पोस्ट कर शिवकुमार को बधाई दी। उन्होंने लिखा, "डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। कर्नाटक के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।"
इससे पहले बुधवार को डी.के. शिवकुमार ने बेंगलुरु स्थित लोक भवन परिसर के ग्लास हाउस में आयोजित समारोह में कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शाम 4:10 बजे उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समर्थकों के नारों के बीच शिवकुमार मंच तक पहुंचे और आध्यात्मिक संत श्री वीर गंगाधर स्वामीजी, जिन्हें अज्जय्या या नोनाविनाकेरे अज्जा के नाम से भी जाना जाता है, के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
संविधान की प्रति हाथ में लेकर शपथ लेते समय शिवकुमार ने अपने आध्यात्मिक गुरु माने जाने वाले वीर गंगाधर अज्जा का स्मरण किया।
समारोह की शुरुआत 'वंदे मातरम्' से हुई, जिसके बाद कर्नाटक राज्य पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राज्य गीत भी बजाया गया।
शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
शिवकुमार के साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली और नई कर्नाटक सरकार ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया।
दलित समुदाय के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री जी परमेश्वर ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
मंत्रिमंडल गठन के पहले चरण में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के पुत्र और कांग्रेस एमएलसी यतींद्र सिद्दारमैया तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi Congratulates DK Shivakumar on Becoming Karnataka CM; Assures Central Support
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dk shivakumar cm karnataka, narendra modi congratulations, karnataka oath ceremony, rajnath singh message, congress leadership karnataka, karnataka politics news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved