नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि आंध्र प्रदेश के
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू प्रधानमंत्री बनने का दिवास्वप्न देख रहे
हैं। उन्होंने नायडू पर आरोप लगाया कि उन्होंने दो बार तेलगू देशम पार्टी
(तेदेपा) के संस्थापक और अपने ससुर एन.टी. रामाराव की पीठ में छुरा घोंपा।
मोदी ने एक सप्ताह से भी कम समय में दूसरी बार तेदेपा अध्यक्ष पर सीधा हमला
बोला है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख पर उनके ससुर एन.टी. रामाराव की पीठ में छुरा घोपने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि अपने बेटे के उदय के लिए वह (नायडू) राज्य के सूर्य अस्त का माहौल बना रहे हैं। वह सिर्फ अपने बेटे को आगे बढ़ा रहे हैं, वह राज्य के बेटों-बेटियों को भूल रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी की यह प्रतिक्रिया नरेंद्र मोदी एप के माध्यम से आंध्र प्रदेश के अनंतपुर, कडप्पा, कुरनूल, नरसारावपेट और तिरुपति के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों से संवाद के दौरान आई है।
उन्होंने कहा, "जनता के दिलों को जीतने में नाकाम रहने वाले या उसके द्वारा अस्वीकृत होने वाले हिंसा का सहारा ले रहे हैं। कल (शनिवार) केरल के एक सांसद वी. मुरलीधरन के आवास के बाहर एक बम मिला। उन्हें मारने की साजिश रची गई थी। केरल और आंध्र प्रदेश में भी प्रतिदिन हमारे कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope