• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंस्टाग्राम पर PM मोदी के 10 करोड़ फॉलोअर्स पार होना उनके युवाओं से जुड़ाव का प्रमाण: NDA

PM Modi 100 million followers on Instagram is a testament to his connection with the youth: NDA - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। एनडीए नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर पार होने को उनकी वैश्विक लोकप्रियता, निरंतर जनसंपर्क और युवाओं के साथ मजबूत जुड़ाव का प्रमाण बताया है। गुरुवार को पीएम मोदी इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाले विश्व के पहले नेता बने। साल 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़ने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले एक दशक में अपने अकाउंट को वैश्विक नेताओं में सबसे सक्रिय और व्यापक रूप से फॉलो किए जाने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म में बदल दिया है। उनकी डिजिटल मौजूदगी लगातार बढ़ी है और यह रणनीति भारत के साथ-साथ दुनियाभर के लोगों से सीधे संवाद स्थापित करने में सहायक रही है। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि यह मील का पत्थर प्रधानमंत्री की वैश्विक पहचान और प्रभाव को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्य और संकल्प के दम पर भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में एक अलग स्थान बनाया है, इसलिए वे विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं।"
खंडेलवाल ने यह भी कहा कि भारत को 'विश्वगुरु' बनाने और भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता लोगों को लगातार प्रेरित कर रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने भी प्रधानमंत्री की डिजिटल लोकप्रियता को उनके लंबे जनसंपर्क से जोड़ा। उन्होंने कहा कि आज के दौर में इस स्तर की लोकप्रियता आमतौर पर विश्व के बड़े कलाकारों या अभिनेताओं को मिलती है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता पिछले 20 वर्षों से लगातार बढ़ रही है। यह इस बात का संकेत है कि युवाओं ने प्रधानमंत्री की सोच और दृष्टि को व्यापक रूप से स्वीकार किया है।
जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि नई पीढ़ी तेजी से डिजिटल माध्यमों से जुड़ रही है और ऐसे समय में 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की विश्व स्तर पर विश्वसनीयता है और इसी कारण उनके समर्थकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायक माधव आनंद ने भी इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री की अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता से जोड़ा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की पहचान केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया के हर कोने में उनकी लोकप्रियता है, इसलिए उनके फॉलोअर्स का लगातार बढ़ना स्वाभाविक है।
वर्तमान में प्रमुख अंतरराष्ट्रीय नेताओं में प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोअर्स हैं। अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी उनकी मजबूत उपस्थिति बनी हुई है। 'एक्स' पर उनके 106.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि फेसबुक पर उनके 54 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi 100 million followers on Instagram is a testament to his connection with the youth: NDA
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nda, pm modi, modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved