• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केमिकल, पेट्रोकेमिकल क्षेत्रों को PLI के तहत लाने की योजना: सीतारमण

Plan to bring chemical, petrochemical sectors under PLI: Sitharaman - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कहा है कि वह केमिकल और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र के लिए उत्पादकता आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना लाने पर विचार कर रही है। उद्योग संगठन फिक्की द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि सरकार पेट्रोकेमिकल और केमिकल क्षेत्रों के लिए पीएलआई योजना पर विचार करेगी क्योंकि भारत का लक्ष्य ऊर्जा में आत्‍मनिर्भर बनना और 2070 तक शुद्ध-शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्‍य हासिल करना है। अब तक, सरकार ने दूरसंचार, फार्मा और कपड़ा जैसे विभिन्न क्षेत्रों के लिए 14 पीएलआई योजनाएं शुरू की हैं।
सीतारमण ने कहा कि केमिकल और पेट्रोकेमिकल क्षेत्रों का निर्माण, पैकेजिंग, कपड़ा और कृषि जैसे कई क्षेत्रों पर सीधा असर पड़ता है।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत को केमिकल और पेट्रोकेमिकल क्षेत्रों में विनिर्माण के लिए एक वैकल्पिक गंतव्य के रूप में देखा जा रहा है। विशिष्‍ट केमिकल में भारत का योगदान 32 अरब डॉलर है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Plan to bring chemical, petrochemical sectors under PLI: Sitharaman
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chemical, petrochemical, productivity linked incentive, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved