• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

दिल्ली में 5 जनवरी के बाद के निचले स्तर पर पेट्रोल का भाव

नई दिल्ली। पेट्रोल, डीजल के दाम में रविवार को फिर लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही। पेट्रोल का भाव देश की राजधानी दिल्ली में 70.07 रुपये लीटर हो गया है जो जनवरी 2018 के बाद का सबसे निचला स्तर है। चार अक्टूबर 2018 को दिल्ली में पेट्रोल का भाव 84 रुपये प्रति लीटर के रिकार्ड उच्च स्तर पर चला गया था। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में हालांकि पेट्रोल का भाव इस साल के सबस निचले स्तर पर है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 70.07 रुपये, 72.16 रुपये, 75.69 रुपये और 72.70 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 64.01 रुपये, 65.77 रुपये, 66.98 रुपये और 67.58 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
पांच जनवरी 2018 को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का भाव क्रमश: 69.99 रुपये, 72.74 रुपये, 77.89 रुपये और 72.55 रुपये प्रति लीटर था। वहीं, एक जनवरी को चारों महानगरों में पेट्रोल का भाव क्रमश: 69.97 रुपये, 72.72 रुपये, 77.87 रुपये और 72.53 रुपये प्रति लीटर था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Petrol price at the lower level after 5th January in Delhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: petrol price, lower level, 5th january in delhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved