• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विपक्ष पर लोगों का भरोसा कम : आईएएनएस-सीवोटर सर्वे

Peoples trust in opposition reduced: IANS-Sevotor Survey - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली, 3 मई | कोरोनावायरस महामारी की रोकथाम के मद्देनजर लागू किए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का दो सप्ताह वाला तीसरा चरण कुछ रियायतों के साथ सोमवार से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में आईएएनएस/सी-वोटर के सर्वे में यह बात सामने आई है कि देश में विपक्ष को लेकर लोगों में विश्वास की कमी है। सर्वे में यह बात सामने आई कि विपक्ष कोविड-19 संक्रमण के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर अधिक हमलावर नहीं हुआ और उसने सुझाव व रचनात्मक तरीके से खुद को आलोचना तक ही सीमित रखा। हालांकि, फिर भी वह नागरिकों का अधिक भरोसा हासिल नहीं कर सका। कुल 19.4 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने विपक्ष पर 'पूर्ण विश्वास' जताया, जबकि 31.7 प्रतिशत ने बताया कि उन्हें विपक्ष पर 'कुछ विश्वास' है। वहीं, सर्वे में सामने आया कि 38.2 प्रतिशत लोगों को विपक्ष पर 'बिल्कुल भी भरोसा नहीं' है, जबकि 10.7 प्रतिशत लोगों की इस पर 'कोई राय नहीं' है। सर्वे बताता है कि 18.8 प्रतिशत ट्रस्ट डेफिसिट का नुकसान विपक्ष को देखना पड़ा है। 31 प्रतिशत के साथ विपक्ष पर सबसे कम विश्वास शहरी आबादी को है। इसके बाद 26.4 प्रतिशत के साथ अर्ध-नगरीय आबादी है। लेकिन, ग्रामीण क्षेत्रों में 15.5 प्रतिशत लोगों ने ही विपक्ष में भरोसे की कमी दिखाई।
आईएएनएस/सी-वोटर ट्रैकर के अनुसार, विपक्ष पर सबसे अधिक विश्वास अल्पसंख्यकों को है, हालांकि 24 प्रतिशत मुस्लिमों में विपक्ष के लिए विश्वास का अभाव है। इसके बाद 16.4 प्रतिशत और 4 प्रतिशत के साथ क्रमश: सिख और ईसाइयों को विपक्ष पर भरोसे की कमी है।
बहुसंख्यक समुदाय को विपक्ष पर विश्वास नहीं है। 50.4 प्रतिशत के साथ उच्च जाति के हिंदू सरकार के समर्थन में दिखते हैं। वहीं 40 प्रतिशत ओबीस, 35.9 प्रतिशत एससी (अनुसूचित जातियों) और 38.3 प्रतिशत एसटी (अनुसूचित जनजातियों) को भी विपक्ष पर विश्वास नहीं है।
विपक्ष के पास देश के पूर्वी हिस्से में 25.2 प्रतिशत के साथ विश्वास की कमी है, जबकि उत्तर में यह आंकड़ा 17.7 प्रतिशत है। वहीं, पश्चिम में ट्रस्ट डेफिसिट सबसे अधिक 35.2 प्रतिशत है। हालांकि, दक्षिण में यह आंकड़ा 0.8 प्रतिशत है, जो विपक्ष के लिए कुछ राहत की बात है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Peoples trust in opposition reduced: IANS-Sevotor Survey
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: peoples trust in opposition reduced ians-sevotor survey, coronavirus, covid-19, opposition parties india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved