• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली-एनसीआर में उमस से लोग परेशान, आईएमडी ने बारिश को लेकर दिया अपडेट

People troubled by humidity in Delhi-NCR, IMD gave update regarding rain - Delhi News in Hindi

दिल्ली। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 जुलाई से लेकर 10 जुलाई तक क्षेत्र में बादलों की आवाजाही और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इससे एक तरफ जहां अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी, वहीं बढ़ती उमस लोगों को परेशान भी कर सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 5 जुलाई को कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की आशंका है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन सुबह के समय गरज के साथ बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है। तापमान 36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 27 डिग्री न्यूनतम रहने की संभावना है। हवा में नमी की मात्रा 80 प्रतिशत से 65 प्रतिशत के बीच बनी रहेगी। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि बारिश के समय पर खुले इलाकों और बिजली के उपकरणों के नजदीक न जाएं। आईएमडी के मुताबिक 4 जुलाई को भी कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना है, हालांकि इस दिन कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। तापमान 37 डिग्री अधिकतम और 28 डिग्री न्यूनतम रहेगा।
वहीं, 6 जुलाई को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रह सकता है। 7 और 8 जुलाई को मौसम विभाग ने गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। तापमान 33 डिग्री अधिकतम और 25 डिग्री न्यूनतम रहेगा। ह्यूमिडिटी में मामूली अंतर देखा जाएगा, लेकिन गर्मी से कुछ राहत जरूर मिलेगी।
9 और 10 जुलाई को बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। हालांकि इन दोनों दिनों के लिए कोई चेतावनी नहीं दी गई है, लेकिन आसमान में बादलों की उपस्थिति और नमी के कारण वातावरण नम बना रहेगा। लगातार बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल रही है। हालांकि, हवा में बनी अधिक नमी (ह्यूमिडिटी) के कारण उमस में इजाफा हो रहा है, जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-People troubled by humidity in Delhi-NCR, IMD gave update regarding rain
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi, ncr, imd, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved