• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिमाचल के लोग 'आप' को विकल्प के रूप में देख रहे, जल्द एक हजार लोग होंगे पार्टी में शामिल: मनीष सिसोदिया

People of Himachal are looking at AAP as an alternative, soon one thousand people will join the party: Manish Sisodia - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सत्ता काबिज करने की कवायद तेज करदी है। आये दिन प्रदेश में लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। गुरुवार को हिमाचल प्रदेश को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधा और यह दावा किया कि, जल्द करीब एक हजार लोग आप में शामिल होंगे।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के इतिहास में अभी तक 4 दशकों से कोई भी सरकार रिपीट नहीं हुई है। यही कारण है भाजपा उत्तरप्रदेश की तरह हिमाचल में भी सरकार दोहराना चाहती है और आम आदमी पार्टी एक विकल्प के रूप में प्रदेश के अंदर लोगों को मनाने में जुटी हुई है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि, हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी को लोग विकल्प के रूप में देख रहे हैं। भाजपा हिमाचल में दो तरह के नुकसान झेल रही है और लोगों के बीच उनकी विश्वनीयता नहीं बची है और न ही वह लोगों के लिए कुछ करके दिखा पाएगी। स्कूल, अस्पताल, रोजगार पर पार्टी कुछ कर सकेगी ऐसी लोगों को अब उम्मीद नहीं है।

30 साल पुराने भाजपा नेता हरमल धीमान ने भाजपा पार्टी छोड़ आप में शामिल हुए हैं, उन्होंने कई बड़ी जिम्मेदारी पार्टी में रहकर संभाली हैं। वह अपने साथ 20 अन्य कार्यकर्ताओं को लेकर शामिल हुए हैं। वहीं ब्लॉक लेवल से करीब एक हजार लोग भी आप में शामिल होंगे क्योंकि इन्हें अब कोई उम्मीद नहीं कि भाजपा कुछ करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा आप की लोकप्रियता से घबरा कर ऐसे लोगों को अपनी पार्टी में शामिल कर रही है जिन्हें हम खुद निकालना चाह रहे हैं। भाजपा के गंभीर कार्यकर्ताओं को भी लग रहा है कि अब यह पार्टी कुछ नहीं करेगी इसलिए वह अब पार्टी छोड़, आप में शामिल हो रहे हैं।

दरअसल हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटें हैं, इन सीटों में से 44 सीटें भाजपा जीतने में सफल रही जबकि कांग्रेस को केवल 21 सीटें ही मिली थी।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-People of Himachal are looking at AAP as an alternative, soon one thousand people will join the party: Manish Sisodia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: manish sisodia, people of himachal, aap, as an alternative, 1 thousand people will join the party, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved