• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एलपीजी सिलेंडर महंगा होने पर लोगों की नाराजगी, पूछा-गरीब लोग कहां जाएं

People expressed displeasure over the rising price of LPG cylinders, asking, Where should the poor go - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । शनिवार को एलपीजी के दाम में बढ़ोतरी की गई है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपए का इजाफा किया गया है। एलपीजी के दाम बढ़ने पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। दिल्ली के एक शख्स ने आईएएनएस से कहा कि महंगाई पर प्रतिबंध लगना चाहिए। आए दिन किसी न किसी चीज के दाम बढ़ जा रहे हैं। उससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है। किसी तरह महंगाई पर कंट्रोल हो, ऐसा कोई उपाय होना चाहिए। दिल्ली की एक महिला ने कहा कि गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से बहुत परेशानी है। अंबाला की रहने वाली प्रेम लता ने कहा कि ये जो संघर्ष चल रहा है, इससे हमें दिक्कत हो रही है। सिलेंडर के दाम बढ़ गए और हर एक चीज महंगी हो गई है। आप बताओ गरीब लोग कहां जाएं? लड़ाई तो वहां हो रही हैं, महंगाई हमारे यहां हो रही है।
कंचन हीरा ने कहा कि आज जो सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। इसकी पीछे की वजह पिछले सात दिनों से अमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला है। संघर्ष चलने से पूरे विश्व में महंगाई की मार पड़ेगी।
पुणे की रहने वाली एक महिला ने कहा कि कीमतों में अचानक हुई यह वृद्धि चौंकाने वाली है। इसे कम से कम सीमित किया जाना चाहिए। अगर कीमतें इस तरह अचानक बढ़ती हैं, तो यह आम लोगों या परिवारों के लिए अच्छा नहीं है।
पुणे की ही रहने वाली एक और महिला ने कहा कि गैस की बढ़ती कीमतें अच्छी बात नहीं हैं। इससे सभी गृहिणियों और हर घर पर असर पड़ेगा क्योंकि रसोई के खर्चे बढ़ जाएंगे। इसके साथ ही, जिन रेस्तरां में हम खाना खाने जाते हैं, वहां भी कीमतें बढ़ जाएंगी।
पुणे की रहने वाली पूजा गिरी ने कहा कि सरकार ने एलपीजी सिलेंडरों की कीमत बढ़ा दी है और मुझे लगता है कि इसका असर सभी पर पड़ेगा। गरीब लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे, लेकिन मध्यम वर्ग और अन्य लोगों पर भी इसका असर पड़ेगा।
रांची के रहने वाले राकेश मिश्रा ने आईएएनएस से कहा कि जितनी जल्दी हो सके, स्थिति नॉर्मल हो जाए। इससे जनता की जेब पर भार पड़ रहा है।
गैस सिलेंडर बढ़ने के पीछे की वजह अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष है। विशेषज्ञों के अनुसार, हाल में वैश्विक ऊर्जा कीमतों में तेजी मध्य पूर्व में सैन्य तनाव के बढ़ने के बाद आई है। इस संघर्ष ने ऊर्जा बाजार को प्रभावित किया है और वैश्विक तेल व गैस मार्गों में आपूर्ति स्थिरता को लेकर चिंताएं बढ़ाई हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-People expressed displeasure over the rising price of LPG cylinders, asking, Where should the poor go
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lpg cylinders, lpg cylinder, lpg, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved