नई दिल्ली। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा द्वारा मंगलवार को आयोजित लंच में दिल्ली मामलों के कांग्रेस के वरिष्ठ प्रभारी पी.सी.चाको और दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन अपनी अनुपस्थिति को लेकर चर्चा में बने रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन स्पष्ट तौर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) कार्यालय द्वारा दिवाली के मद्देनजर आयोजित किया गया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसका मकसद अब से कुछ महीनों बाद आयोजित होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी के एकजुट चेहरे को प्रदर्शित करना था। डीपीसीसी के एक पदाधिकारी ने कहा कि सभी को लंच पर आमंत्रित किया गया था। आमंत्रित सदस्यों में मीडिया बिरादरी के लोग भी शामिल थे। इसमें मौजूद लोगों में दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रमुख जे.पी.अग्रवाल व दिवंगत मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे व सांसद संदीप दीक्षित शामिल थे। चाको और माकन की अनुपस्थिति चर्चा में रही।
आंदोलनकारी किसानों को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने की मंजूरी
प्रश्नपत्र लीक मामले में बर्खास्त होंगे दोषी अधिकारी : येदियुरप्पा
केंद्र के कृषि कानून अर्थव्यवस्था को तबाह कर देंगे : कमल नाथ
Daily Horoscope