• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अभी तक आधार से पैन लिंक नहीं किया तो घबराएं नहीं, पढें यह खबर

नई दिल्ली। कल 1 जुलाई से ऑनलाइन इनकम टैक्स रिर्टन भरने के लिए आपको अपने आधार नंबर को परमानेंट अकाउंट नंबर यानी पैन नंबर से लिंक करना जरूरी है लेकिन अगर आप अपने आधार को पैन से अभी तक लिंक नहीं करा पाएं हैं तो डरने की जरूरत नहीं है। 1 जुलाई तक अगर आप अपने आधार को पैन से लिंक नहीं कराते हैं तो भी आपका पैन रद्द नहीं होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसके बाद सरकार कोई तारीख घोषित कर सकती है, जिसके बाद आधार से लिंक न होने वाले पैन अमान्य हो जाएंगे। हांलांकि अभी तक सरकार ने इस बारे में अभी कोई तारीख नहीं घोषित की है। आयकर विभाग के एक अधिकारी के अनुसार जिन लोगों ने अपने आधार को अभी तक पैन नंबर से नहीं जोडा है, वे अपने आधार का उल्लेख ईआईटीआर में कर सकते हैं। इसे भी वैध माना जाएगा। ज्ञातव्य है कि सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि एक जुलाई से नया पैन कार्ड लेने तथा आईटीआर दाखिल करने के लिए आधार जरूरी होगा। सरकार ने संशोधित आयकर नियमों को अधिसूचित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PAN Cards Would not be Invalid if Not Linked With Aadhaar Card by July 1 Clarifies Tax Department
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pan cards, aadhar card, pan linked with aadhaar card, income tax department, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved