• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

हाफिज के साथ मंच पर फिलिस्तीन के राजदूत, भारत ने जताया ऐतराज

नई दिल्ली। मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद फिलिस्तीन के राजदूत वलीद अबु अली के साथ मंच पर नजर आए है। आतंकी हाफिज सईद की रैली में फिलिस्तीन के राजदूत के शामिल होने को लेकर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। भारत ने इस संबंध में फिलिस्तीन सरकार के सामने कड़े शब्दों में नाराजगी जाहिर की है। इस रैली का आयोजन रावलपिंडी में हुआ था, जिसके बाद हाफिज और फिलिस्तीनी राजदूत की तस्वीर काफी वायरल भी हुई। शुक्रवार शाम विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा, हम नई दिल्ली में फिलिस्तीन के राजदूत और फिलिस्तीन के अधिकारियों के सामने मजबूती से उठा रहे हैं। रावलपिंडी के लियाकत बाग में आयोजित इस रैली में फिलिस्तीन के पाकिस्तानी राजदूत के शामिल होने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पाकिस्तानी पत्रकार ओमार आर कुरैशी ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इजरायली अधिकारी ने दी प्रतिक्रिया
इस घटना के बाद नई दिल्ली में इजरायली दूतावास में पब्लिक डिप्लॉमेसी की प्रमुख फ्रोइम दित्जा ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, राजदूत कितनी चार्मिंग कंपनी रखते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Palestine Pakistan envoy shares dais with Hafiz Saeed, India issues demarche
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, india, slammed palestine, pakistan, jud-let chief hafiz saeed, rally in rawalpindi, palestine government, palestinian ambassador, waleed abu ali, hafiz saeed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved