नई दिल्ली। भारत ने शुक्रवार को गुरु नानक देव की 549वीं जयंती के अवसर पर पाकिस्तान के दो गुरुद्वारों में मत्था टेकने गए सिख श्रद्धालुओं से भारतीय उच्चायोग के राजनयिक अधिकारियों को मिलने की इजाजत नहीं देने पर इस्लामाबाद से कड़ा विरोध जताया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत ने पाकिस्तान सरकार से कड़ा विरोध जताया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की ओर से पहले ही यात्रा इजाजत दिए जाने के बावजूद, इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के राजनयिक अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया और द्विपक्षीय प्रोटोकोल के तहत यहां आए श्रद्धालुओं से मिलने के लिए गुरुवार व शुक्रवार को गुरुद्वारा ननकाना साहिब और गुरुद्वारा सच्चा सौदा में जाने की इजाजत नहीं दी गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बयान के अनुसार, इस तरह के दुर्व्यवहार के बाद, वे भारतीय तीर्थयात्रियों के साथ बिना कूटनीतिक और दूतावास कर्तव्यों को निभाए ही वापस इस्लामाबाद लौट आए।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope