नई दिल्ली। निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती के खिलाफ यहां शुक्रवार को आजादपुर मेट्रो स्टेशन के बाहर लोगों के एक समूह ने विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय चेतना मंच के कार्यकर्ताओं ने भंसाली का पुतला जलाया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया कि फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला जलाने के लिए आजाद नगर मेट्रो स्टेशन के बाहर 50 से 60 लोगों के एकत्रित होने की जानकारी फोन पर मिली। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
देशभर में फिल्म की रिलीज का कई संगठन विरोध कर रहे हैं। संगठनों ने भंसाली पर ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने 22 नवंबर को घोषित किया कि उनकी सरकार राज्य में होने वाले चुनावों के मद्देनजर पद्मावती को रिलीज करने की अनुमति नहीं देगी।
लोकसभा चुनाव 2024 - राजस्थान में दांव पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की प्रतिष्ठा
भाजपा ने जारी किया वीडियो, कहा- भारत के दुश्मन नहीं चाहते कि मोदी वापस आएं, लेकिन जनता ने 400 पार का बनाया मन
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
Daily Horoscope